नई दिल्ली. एक्टर शरद केलकर की फिल्म ‘हर हर महादेव’ ट्रेलर हो गया है. जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अभिजीत देशपांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाया है. जो शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को साकार करना चाहता है. ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने के लिए पर्याप्त है. ट्रेलर में फिल्म के सभी कास्ट को उनके किरदार से बखूबी परिचय कराया गया है, जो देखने में काफी लाजवाब और जोश से भर देने वाला है. बता दें फिल्म में शरद केलकर की इस फिल्म में सुबोध भावे शिवाजी महाराज की भूमिका में देखें जाएंगे.
https://11 बच्चों के 56 वर्षीय पिता की बेटियों ने कराई 5वीं शादी
इन दोनों के साथ ही साथ अमृता खानविलकर और सायली संजीव मुख्य भूमिका में हैं. बता दें कि ‘हर हर महादेव’ भले ही मूलत: मराठी में है लेकिन यह पहली मराठी फिल्म भी है जो हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर में एक रियल लड़ाई को बहुत ही मजबूत और प्रेरणादायक के रूप में दिखाया है, जिसका नेतृत्व बाजीप्रभु ने किया था, जहां केवल 300 सैनिकों ने 12000 दुश्मन सेना से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की थी. इस जीत के लिए उन्होंने अपने जान की बाजी लगा दी और अपनी जिंदगियां और सैनिकों को अपने जीवन की कुर्बानी देनी पड़ी थी.
https://जस्टिस चंद्रचूड़ होंगे 50वें CJI, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने की सिफारिश










