আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला-पुरुष की अधजली लाश बरामद, दम घुटने से बच्ची की भी मौत

Published on: January 21, 2020
---Advertisement---

भिलाई. तालपुरी कॉलोनी के एक घर में मंगलवार सुबह डेढ़ माह की बच्ची समेत 3 शव संदिग्ध हालत में बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक तालपुरी कॉलोनी के पारिजात ब्लॉक में रहने वाले रवि शर्मा के मकान से उसकी पत्नी मंजू सूर्यवंशी शर्मा (35), डेढ़ माह की बेटी निशा और 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुरुष और महिला के शव अधजली हालत में हैं, जबकि बच्ची की दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद से महिला का पति लापता है. पुलिस के मुताबिक मंजू का मायका सेक्टर 7 में है. सुबह करीब 4 बजे मंजू की मां को किसी ने मंजू के ही मोबाइल से फोन कर कहा कि तुम्हारी बेटी और दामाद दोनों जल रहे हैं आकर देख लो.

http://फेसबुक पर थे 6 हजार फॉलोअर्स, मोबाइल पर व्यस्त रहती थी पत्नी.. पति ने कर दी हत्या

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सुबह करीब 5.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर पुरुष का शव पीठ की ओर से जला था. महिला का शव हाथ-पैर, पेट जले हुए हालत में मिले. पूरे चेहरे पर टेप चिपकाने के अलावा, बर्तन रखने वाली जाली को गर्म कर उन्हें जगह-जगह से जलाया गया था. जब पुलिस पहुंची तो घर के अंदर धुआं ही धुआंभरा था. आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद दोनों के शवों को जलाने का प्रयास किया गया. धुएं के कारण दम घुटने से बच्ची की मौत होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि पुरुष के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. यह बात भी सामने आ रही है कि मंजू की यह दूसरी शादी है. घटना के बाद से उसका पति रवि गायब है. फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

http://बस्तर संभाग साहू समाज के सम्मेलन में मंत्री लखमा का सम्मान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now