नई दिल्ली. ‘पाताल लोक’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस 3’ में नजर आईं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी इरफान खान के बेटे बाबिल खान और तृप्ति डिमरी के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म ‘कला’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है. वहीं, अब स्वास्तिका ने एक किस्सा साझा किया, जब फेक एमएमएस स्कैंडल के चलते उन्हें रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़े थे. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान स्वस्तिका मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म की थी, जिसके एक सीन को एमएमएस समझ लिया गया था. इस वजह से उन्हें बहुत परेशानी भी हुई थी. स्वस्तिका ने कहा कि मैंने एक फिल्म की थी जिसका नाम था टेक वन.
https://189 पदों पर होगी भर्ती, CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
इसकी कहानी एक हीरोइन की थी, जिसका शूट किया हुआ इंटीमेट सीन लीक हो जाता है और उसके नाम पर एमएमएस स्कैंडल शुरू हो जाता है. उन्होंने बताया कि फिल्म में दिखाया गया कि कैसे हीरोइन को एमएमएस स्कैंडल की वजह से काम मिलना बंद हो जाता है और लोग उस वीडियो को गलत समझने लगते हैं. हीरोइन सिंगल मदर होती है, जो शराबी बन जाती है और ड्रग्स लेने लगती है. बाद उसका करियर समाप्त हो जाता है. इस फिल्म की कहानी को लोगों ने मेरी ही कहानी समझ लिया और मेरे घरवालों से रिश्तेदार भी सवाल करने लगे थे. लोग फोन कर कहते थे कि माता-पिता ने मेरा ख्याल नहीं रखा और मैं सुबह से शाम तक नशे में धुत रहती हूं.
https://छात्राओं-महिलाओं को लेकर लौट रहे पंचायत सचिव गाड़ी रोककर पीने लगे शराब, निलंबित










