আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने 31 मार्च तक जिम, स्वीमिंग पूल, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र रहेंगे बंद

Published on: March 13, 2020
---Advertisement---

रायपुर. नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए नगरीय निकायों की सीमा के अंतर्गत स्थित सभी सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) तथा शासकीय, अर्धशासकीय और निजी व्यायाम शाला (जिम), तरणताल (स्वीमिंग पूल) एवं वॉटर पार्क अनिवार्य रूप से 31 मार्च 2020 तक बंद रहेगा. नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका परिषद-नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए.

http://अमिताभ बच्चन ने सुनाई कोरोना वायरस पर लिखी कविता, देखिए वीडियो

इधर, केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के तारतम्य में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि नोवल कोरोना वायरस ¼COVID-19½ से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे. इस अवधि में हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण यथावत जारी रहेगा. वजन त्यौहार एवं पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रमों को आगामी आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने विभागीय आयुक्त, सभी संभागीय संभागायुक्तों, कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है.

http://फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, प्राचार्य बर्खास्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now