कोरबा. सीलबंद देशी शराब की बोतल में अब गुरुवार को गुटखे का पाउच मिला है. जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा इलाके के भुट्टा चौक स्थित देशी शराब की दुकान से कुछ युवकों ने शराब खरीदी. दुकान परिसर से कुछ ही दूरी पर वे शराब पीने के लिए बैठे. इनमें से एक युवक ने जैसे ही शराब की बोतल देखी, उसमें गुटखे का पाउच तैरता हुआ दिखाई दिया. युवकों ने उसकी तस्वीर खींचकर उसे वाट्सऐप पर वायरल कर दिया. जानकारी मिलने पर मीडिया ने भी युवकों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर पूरी जानकारी दी.
https://‘पार्षद को निर्वाचन से अयोग्यता का शासन का आदेश यथावत’
वहीं मामले में आबकारी अधिकारी का कहना है कि डिस्टलरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया है. एक के बाद एक शराब की शीशी में कभी सांप, कभी मेंढक तो कभी गुटखे का पाउच मिलना गंभीर मामला है. पूरी जांच के बाद जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कुछ दिन पहले ही जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में देशी शराब की बोतल में जहरीला मरा हुआ सांप मिला था. बोतल के अंदर मरे हुए सांप की पहचान करैत के रूप में हुई थी. सोनसरी निवासी वीरेंद्र दास ने जैसे ही शराब की बोतल खोली, उसके अंदर मरा हुआ सांप दिखाई दिया था.
https://VIDEO : अक्षरा सिंह ने दिखाई इतनी सारी अदाएं, फैंस भी हो गए हैरान







