আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मई और जून का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण कराए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

Published on: April 22, 2021
---Advertisement---

रायपुर. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर राशन कार्डधारकों को माह मई तथा जून के लिए चावल का एकमुश्त वितरण किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं. कोविड-19 के संक्रमण के प्रबंधन के अंतर्गत निर्णय लिया गया है कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारकों को माह मई 2021 तथा जून 2021 के लिए चावल का एकमुश्त वितरण किया जाए. माह मई एवं जून के लिए अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं सामान्य (एपीएल) के राशन कार्डों के लिए चावल का आबंटन जारी कर एकमुश्त भण्डारण कर वितरण माह मई में कराया जाए.

http://कोविड-19 जांच रिपोर्ट में विलंब की दशा में लक्षणात्मक व्यक्तियों के उपचार के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में लगभग 1 सप्ताह से 15 दिन तक चावल की बड़ी मात्रा रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या अन्य शासकीय भवन में की जाए. आवश्यतानुसार स्थान का चयन कर लिया जाए एवं खाद्यान्न के सुरक्षित रखरखाव हेतु समुचित व्यवस्था की जाए. उचित मूल्य दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भंडारित खाद्यान्न भौतिक सत्यापन निगरानी समिति से कराई जाए तथा खाद्यनिरीक्षक एवं सहायक खाद्य अधिकारी से पुष्टि करा लिया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि भंडारित खाद्यान्न का किसी प्रकार से अफरा-तफरी एवं व्यपवर्तन न हो. राशनकार्डधारियों को 2 माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण करने के संबंध में सूचना हेतु जानकारी अंकित कर उचित मूल्य दुकान में सूचना पटल में प्रदर्शित की जाए तथा संचार माध्यमों एवं मुनादी के माध्यम से पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए.

http://भालू के हमले से युवक घायल, विभाग से तात्कालिक मदद नहीं

राशनकार्डधारक अपनी सुविधा अनुसार 1 या 2 माह का चावल प्राप्त कर सकेगा. उसे 2 माह का चावल एकमुश्त उठाव करने की बाध्यता नहीं होगी. राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के माध्यम से 2 माह के चावल भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित कराया जाए. उचित मूल्य दुकानों से वितरण के समय कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए उपयुक्त व्यवहार के संबंध में शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. जिले के सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों से माह मार्च, 2021 का घोषणा-पत्र एवं माह मई, 2021 में 2 माह का चावल एवं अन्य राशन सामगी उठाव हेतु डिमाण्ड ड्राफ्ट 30 अप्रैल, 2021 तक प्राप्त कर विभागीय वेबसाईट में डेटा एन्ट्री पूर्ण करा लिया जाए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now