रायपुर. वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस छापामार कार्रवाई में रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरबा भांवर में संदिग्ध एक व्यक्ति के घर में गहन तलाशी ली गई. इस दौरान वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशन में गठित उड़नदस्ता दल द्वारा लगभग 50 हजार रुपए मूल्य के 49 नग सागौन चिरान तथा साल पल्ला जब्त किए गए. उक्त कार्रवाई में उड़नदस्ता दल प्रभारी तथा वन क्षेत्रपाल अनिमेष सिंह, श्रीमती उषा सोनवानी, श्रीमती इंदिरा रजक और रतनपुर परिक्षेत्र के विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा.
http://छत्तीसगढ़ में 576 नए कोरोना मरीज मिले, 189 डिस्चार्ज, 8 की मौत
मंत्री सिंहदेव ने रेडियो पर दी ‘पेसा’ की जानकारी
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को रेडियो पर पेसा कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी. शाम साढ़े सात बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में उन्होंने पेसा के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया. उल्लेखनीय है कि श्री सिंहदेव ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ के माध्यम से हर सप्ताह विभाग से जुड़े किसी एक विषय पर श्रोताओं से रू-ब-रू होते हैं. श्री सिंहदेव ने ‘हमर ग्रामसभा’ में बताया कि पेसा कानून के लागू होने से अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायतों के अधिकारों को कारगर ढंग से स्थापित करने में मदद मिलेगी.
इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने विकास की प्राथमिकताएं स्वयं तय कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश में पेसा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने नियम बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इसके सभी भागीदारों से चर्चा की जा रही है. राज्य के सभी 85 अनुसूचित विकासखंडों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज के संगठनों और पेसा व वनाधिकार कानूनों पर अमल के लिए काम कर रहे गैर-सरकारी संगठनों से इस पर रायशुमारी की जा रही है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यक्रम में पेसा के महत्व तथा पांचवीं अनुसूची के उपबंधों के बारे मे भी विस्तार से जानकारी दी.
http://‘दुनिया की सबसे सस्ती’ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भारत में लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई शिक्षा नीति के आलोक में हम सब आत्मनिर्भर व स्वाभिमानी राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों : पुरोहित https://t.co/F8BGFEd3ED
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 16, 2020







