আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गुटखा-पाउच बेचने पर किराना दुकान सील, 3 बोरों में तम्बाखूयुक्त गुटखा जब्त

Published on: April 18, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. लॉकडाउन में मिली छूट का नाज़ायज फायदा उठाने वाले जिला मुख्यालय के एक व्यवसायी का किराना दुकान सील कर दिया गया. वह अपनी किराना दुकान से तम्बाखूयुक्त गुटखा, पाउच आदि नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा था. बस स्टैंड स्थित अंजू किराना स्टोर्स के मालिक पूरनलाल पिता डोडामल माधवानी के विरुद्ध कार्रवाई हुई है. तीन बोरे में गुटखा-पाउच दुकान से जब्त किया गया है. एसडीएम एवं इंसिडेंट कमांडर लवीना पांडेय के नेतृत्व में छापामार शैली में अधिकारियों ने दबिश देकर यह कार्रवाई की है.  कोरोना महामारी के चलते कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने एसडीएम लवीना पांडेय को इनसिडेंट कमांडर बनाकर तमाम नियम-कायदों का पालन सुनिश्चित कराने की सम्पूर्ण जवाबदारी सौंपी है.

http://देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित चार गिरफ्तार

इस सिलसिले में पाण्डेय को आज तड़के दुकान के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई. शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दुकान से किराना सामान से ज्यादा गुटखा-पाउच की बिक्री की जा रही है. पांडेय ने नगरपालिका और राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारियों को साथ लेकर जांच करने दुकान आ पहुँची. जांच में शिकायत सही पाई गई. कई प्रकार के गुटखा और पाउच का प्रदर्शन और विक्रय करते हुए दुकानदार पकड़ा गया. करीब 3 बोरों में तम्बाखूयुक्त सामग्री बरामद की गई है, जिसमें गांजा युक्त गुटखा, सिगरेट और नशे वाली गोली प्रमुख रूप से शामिल हैं. दुकान मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है. तहसीलदार गौतम सिंह, प्रभारी सीएमओ नेमीचंद वर्मा ने जांच कार्य मे प्रमुख भूमिका निभाई है.

http://भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त ने राशन सामान से भरे वाहन को किया रवाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now