नई दिल्ली. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी किश्त आज यानी सोमवार से खुल गई है. जो भी ग्राहक इसमें पैसा लगाना चाहते हैं वह आज से निवेश कर सकते हैं. सॉवरेन गोल्ड बांड की दूसरी किश्त के लिए 4,842 रुपए प्रति ग्राम मूल्य तय किया गया है और यह 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगा. गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीदने पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी. निवेशकों के लिए निवेश का यह सुनहरा मौका है. भारत में सोने के निवेश विकल्पों में सोवरेन गोल्ड बांड सबसे बेहतर माना जाता है और इसे केंद्र सरकार के बिहाफ पर RBI जारी करती है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्त वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 4 किग्रा सोने के बॉन्ड खरीद सकता है.
वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है. आठ साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता है. वहीं, अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकालते हैं तो इससे होने वाले लाभ पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स लगता है. गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी. बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल का है, लेकिन निवेशकों को 5 साल के बाद बाहर निकलने का मौका मिलता है.
http://एशिया कप 2021 स्थगित, अब 2023 में होगा टूर्नामेंट का आयोजन










