আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, कल से शुरू हो रही ये स्कीम

Published on: January 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सस्ते में सोना खरीदने का मौका देने वाली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम एक बार फिर सोमवार से खुलने जा रही है. सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम 2021-22 की इस बार की सीरीज के लिए प्रति ग्राम सोने का दाम 4,786 रुपए रखा गया है. डिजिटल पेमेंट करने वालों को प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा और उन्हें ये बांड प्रति ग्राम 4,736 रुपए का पड़ेगा. आरबीआई ने बताया कि सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम सोमवार यानी 10 जनवरी 2022 से लेकर 14 जनवरी 2022 तक खुली रहेगी. वहीं इस सीरीज के बांड 18 जनवरी को जारी होंगे. कोई व्यक्ति एक बार में 1 ग्राम से शुरू करके कुल 4 किलोग्राम तक के मूल्य के बराबर सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद सकता है.

https://Vivo V23 Pro 5G और Vivo V23 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के लिए भी ये लिमिट 4 किलोग्राम है, जबकि ट्रस्ट इत्यादि के लिए 20 किलोग्राम है. सॉवरेन गोल्ड बांड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल होता है. जबकि 5 साल का लॉक-इन पीरियड है. अगर आपको उससे पहले इसे भुनाना है तो आप इसे स्टॉक मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं. इस बांड पर आपको 2.5% का ब्याज मिलता है साथ में बांड भुनाने के वक्त जो सोने का मूल्य होता है उसके हिसाब से इसका दाम मिलता है. स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेंट्स बैंक को छोड़कर बाकी अन्य सभी बैंक से सॉवरेन गोल्ड बांड की खरीदी की जा सकती है. इसके अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, चुनिंदा डाकघर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई से भी इनकी खरीदी की जा सकती है.

https://‘तारक मेहता…’ की ‘बबीता जी’ ने दिखाए किलर मूव्स, वीडियो देख होंगे फिदा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now