नई दिल्ली. सुपर स्टार गोविंदा का नया सॉन्ग ‘टन टना टन’ रिलीज हो गया है. इसका जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखने को मिल रहा. गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा और उनके फैंस उनके गाने पर झूमने को मजबूर हैं. गोविंदा के इस गाने से यंग जनरेशन काफी प्रभावित नजर आ रही है. गाने में सुपर स्टार सिंगर मीका सिंह की आवाज है और गोविंदा ने इस गाने में परफॉर्म किया है. मास्टर गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है.
https://2022 Kia Sonet और Seltos भारत में लॉन्च, जानिउ कीमत और दमदार फीचर्स
गोविंदा और गणेश आचार्य पहले भी साथ काम कर चुके हैं और इस बार इस गाने में वे डांस के नए फॉर्मूले के साथ आए हैं, जिसे उनके फैंस और क्रिटिक्स भी पसंद कर रहे हैं. तभी यह गाना तेजी वायरल हो रहा है. गोविंदा का यह गाना उनके अपने यूट्यूब चैनल ‘गोविंदा रॉयल्स’ पर लॉन्च किया गया है. गोविंदा के इस वीडियो को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है. देखते ही देखते गोविंदा का यह लेटेस्ट सॉन्ग वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. फैंस जमकर गोविंदा के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उनके डांस, स्टाइल, एक्शन सबकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
https://XE वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, मुंबई में एक और मामला आया सामने










