আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

10वीं-12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलिकॉप्टर राइड कराएगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Published on: May 5, 2022
---Advertisement---

रायपुर/बलरामपुर-रामानुजगंज. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलिकॉप्टर राइड कराने और गोबर खरीदी के बाद अब गौ मूत्र की खरीदी प्रारंभ करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ मूत्र से दवाईयां बनाई जाएगी, इससे महिलाओं और ग्रामीणों को आय का एक और जरिया मिलेगा. जिले के टॉपर प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों के साथ हेलीकॉप्टर में घूमेंगे.

https://36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन… बिन बुलाए शादी में पहुंचे हजारों लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराएंगे, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हों और उनके सपनों को उड़ान मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 मई को मैंने सामरी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान तीन आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूलों का भी निरीक्षण किया. इन स्कूलों में विद्यार्थियों से बात करके मुझे लगा कि विद्यार्थियों में बहुत प्रतिभा है आवश्यकता है तो सिर्फ उन्हें मजबूत प्रेरणा देने की. बहुत जल्दी दसवी और बारहवीं कक्षाओं के परिणाम घोषित होने वाले हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हमारे विद्यार्थियों को कोई अनूठी प्रेरणा मिलेगी.

https://Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

कोई अनूठा प्रतिफल निर्धारित होगा तो उनमें सफलता अर्जित करने की अभिप्रेरणा का स्तर और भी बढ़ जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने जब हेलीकॉप्टर से लैंड किया तो देखा, बहुत से बच्चे और परिपक्व उम्र के लोग भी हेलीकॉप्टर को देखकर बहुत उत्साहित थे. उनकी आंखों की चमक बता रही थी कि उनमें हेलीकॉप्टर के प्रति कितना आकर्षण है. इसलिए मैंने यह निर्णय लिया है कि दसवीं एवं बारहवीं में प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों के साथ-साथ जिले के दसवीं एवं बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों को रायपुर आमंत्रित करके उनका सम्मान किया जाए तथा उन्हें हेलीकॉप्टर की राइड कराई जाए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now