আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरकार प्रदेशभर के क्वॉरंटाइन सेंटर्स की ऑनलाइन निगरानी के पुख्ता इंतजाम करे : भाजपा

Published on: May 23, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रदेश के मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत करही घ स्थित क्वॉरंटाइन सेंटर में फिर एक श्रमिक की हुई मौत को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर क्वॉरंटाइन सेंटर्स की अव्यवस्थाओं पर निशाना साधा है. उन्होने मांग की है कि सरकार प्रदेशभर के क्वॉरंटाइन सेंटर्स की ऑनलाइन निगरानी के पुख्ता इंतजाम करे. श्री उसेंडी ने कहा कि भाजपा शुरू से प्रदेश के क्वॉरंटाइन सेंटर्स की बदइंतजामी को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान खींच रही है लेकिन रोज बढ़ रहे कोरोना मामलों के बावजूद अपने सियासी ड्रामों में मशगूल प्रदेश सरकार इन सेंटर्स की अव्यवस्थाओं की घातक अनदेखी कर रही है. ये सेंटर्स सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं के मोहताज हैं और प्रदेश सरकार इन सेंटर्स के लिए केंद्र सरकार से आपदा मद के लिए मिली राशि पंचायतों को जारी ही नहीं कर रही है.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 44 नए मरीज मिले, अब 152 एक्टिव केस

उन्होने कहा कि क्वॉरंटाइन सेंटर्स धर्मशालाओं की तरह संचालित हो रहे हैं और कोई भी मिलने-जुलने के नाम पर कभी भी यहाँ बेरोकटोक पहुँच जाता है. यहाँ अब भी न तो बेरीकेट्स लगे हैं, न मास्क हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है. श्री उसेंडी ने मुंगेली जिले के करही घ क्वारेंटाइन सेंटर में कल फिर हुई पुणे से लौटे एक श्रमिक की मौत के मामले को गंभीर बताया है. अभी इस मृतक श्रमिक की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. प्रदेश के क्वॉरंटाइन सेंटर्स में मौत का यह सातवाँ मामला है. अब तक जो मौतें दर्ज हुई हैं, उनका ब्यौरा भी श्री उसेंडी ने दिया है- 14 मई 2020- सारंगढ़ क्वॉरंटाइन सेंटर- अर्जुन निषाद (27) फांसी से मौत, 17 मई 2020- किरना, मुंगेली क्वॉरंटाइन सेंटर पुणे से पैदल लौटे योगेश वर्मा (31) की सर्पदंश से मौत, 18 मई 2020- परसवानी क्वॉरंटाइन सेंटर बालोद- सूरज यादव (29) फांसी से मौत,

http://खेत-ब्यारा और आंगन में पहुंच धान खा रहा हाथियों का दल, किसान त्रस्त

18 मई 2020- सीताकसा क्वॉरंटाइन सेंटर राजनांदगांव- बुधारु राम (28) सर्पदंश से मौत, 19 मई 2020- सेमली लेंजुवापारा क्वॉरंटाइन सेंटर बलरामपुर ड्यूटी कर रहे शिक्षक सियारत भगत की मौत और 20 मई 2020- सेमरिया क्वॉरंटाइन सेंटर बेमेतरा- राजू ध्रुव (35) की मौत. श्री उसेंडी ने कहा कि मौतों के आँकड़े यह साबित कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़े मामलों को संजीदगी से नहीं ले रही है. क्वॉरंटाइन सेंटर के रामभरोसे चलने की इससे बड़ी मिसाल और क्या होगी कि प्रदेश की राजधानी के क्वॉरंटाइन सेंटर से एक संदिग्ध ई-पास लेकर कोलकाता जाकर अपनी महिला मित्र को लेकर वापस लौट आता है. श्री उसेंडी ने कहा कि इन मामलों को प्रदेश सरकार गंभीरता से ले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे, अन्यथा प्रदेश में कोरोना संक्रमण के भयावह होने की आशंकाओं को सच होते देर नहीं लगेगी.

 

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now