महासमुंद. छत्तीसगढ़ शैक्षणिक छात्र अभिभावक संघ के जिला संयोजक पंकज साहू ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रति कक्षा 40 की जगह मुख्यमंत्री ने 50 सीट करने की घोषणा की है. जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक इस निर्णय का स्वागत करते हुए विज्ञप्ति के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं जो उनकी अज्ञानता का परिचायक है. उन्हें स्कूल के नवनिर्मित परिसर में कक्षा के सेक्सन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करनी चाहिए. जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके और निजीकरण पर करारा प्रहार होगा.
https://धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी मिलेगा आसान ऋण : मुख्यमंत्री
पर शिक्षा का अधिकार कानून के प्रावधानों के विरुद्ध 35-40 के अनुपात के विरुद्ध 50 की संख्या का अनुपात किया जा रहा है जो कि अज्ञानता का इससे बड़ी मिसाल नहीं हो सकती. एक तरफ शासन कहता है कि शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं. दूसरी ओर निजीकरण को उपकृत करने का कृत्य किया जा रहा है. इसका ताजा उदाहरण विगत वर्षों से देखा जा सकता है. जब हजारों की संख्या में अभिभावक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को दाखिला दिलाना चाहते हैं और विगत वर्ष शैक्षणिक छात्र अभिभावक संघ ने कक्षा का सेक्शन बढ़ाने की मांग शासन-प्रशासन से लिखित में की है तो भी नवीन भवन के बावजूद सेक्शन न बढ़ाना शासन की कथनी-करनी को उजागर करती है.
https://बायोडीजल के अवैध भंडारण और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई, दो पंप सील
नागरिकगण निजी स्कूलों की मनमानी से त्रस्त हैं और लगातार शिकायत दर्ज करा रहे हैं. पर कार्रवाई शून्य है और जब शासकीय योजनाओं के तहत शासकीय स्कूल में बच्चों को पढ़ना चाहते हैं तो क्यों इसकी व्यवस्था नहीं कर रहे हैं. क्या क्षेत्रीय निर्वाचित प्रतिनिधियों को इसके लिए प्रयास अथवा सदनों में इस मुद्दे को नहीं उठाया जाना चाहिए. इसका जवाब जनता मांग रही है. सांसद और विधायक को इसका जवाब देना चाहिए. यदि सरकार, सांसद व विधायक को जरा भी देश के भविष्य और क्षेत्र के नागरिकों व उनकी समस्याओं से सरोकार है तो आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में सेक्शन बढ़वाकर अपनी कार्यप्रणाली जनता को बताएं.
कश्मीर फाइल्स के बाद अब ‘The Delhi Files’ बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री https://t.co/md83WPRBOK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 15, 2022







