पिथौरा. विकासखण्ड के ग्राम पाटनदादर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने की. श्री सिंह ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो मात्र उन्हें प्रशिक्षण देकर निखारने की. यह काम अब सरकार बखूबी कर रही है. इस अवसर पर उन्होंने उपरोक्त आयोजन के लिए ग्रामवासियों को अपनी शुभकामनाएं भी दी.
http://महंगाई की एक और मार, LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पहले और अब के खेलों में काफी बदलाव आ गया है तथा कबड्डी के खेल में भी अब आधुनिकीकरण का उपयोग होने लगा है जिसकी पहुंच अब गांव-गांव तक होने लगी है. युवाओं में अब पढ़ाई के अलावा खेल भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. ग्रामीण अंचल के युवाओं में आज भी कबड्डी जैसे खेल के प्रति जोश दिखता है जो सराहनीय है. ज्ञात हो कि ग्राम पाटनदादर में 2 दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन युवा क्लब पाटनदादर के द्वारा किया गया था. जिसमें क्षेत्र के करीब 20 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 26 एवं 27 फरवरी को 2 दिनों के लिए उपरोक्त आयोजन किया गया था.
समापन समारोह के अवसर पर पहुंचे अतिथियों का ग्रामवासियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने उपस्थित टीमों के प्रतियोगिता का सिक्का उछालकर मैच का शुभारंभ किया तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद भी लिया. इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत खनूजा, सराईपाली के टिकेश्वर पटेल, अरविंदर छाबड़ा, नरेंद्र सेन, विधायक प्रतिनिधि अजय नंद, रणजीत कोसरिया, शैलेन्द्र डड़सेना, गंगाधर बरिहा, विकास शर्मा, बंटू अग्रवाल, कौशल रोहिल्ला, स्वतंत्र पांडे, उमर हसन, सरपंच मोहन बरिहा, पूर्व सरपंच जोधराम बरिहा, हराधन साहू, निरंजन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामवासी व खिलाड़ी मौजूद थे.
रिलीज होते ही छाया अरविन्द अकेला कल्लू का ये धमाकेदार होली गाना https://t.co/kDusbVmmXZ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 28, 2021







