रायपुर. खारून नदी में बोरे में बंद चाकू से गोदी हुई युवक की लाश मिलने के बाद लाश की शिनाख्त हो गई है. जानकारी के मुताबिक लाश की शिनाख्ती गुढ़ियारी निवासी कृष्णा सोनी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक कृष्णा सोनी शराब पीने का आदी था और 14 नवंबर को दोस्तों के साथ निकला था, फिर वापस घर नहीं लौटा. पुलिस की जांच में दोस्तों के साथ युवक के निकलने के बाद वापस नहीं आने पर शंका जाहिर की जा रही है कि युवक की हत्या के पीछे दोस्तों का हाथ हो सकता है. पुलिस अब दोस्तों से पूछताछ करेगी.
http://VIDEO : ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर रिलीज, मराठा योद्धा के अवतार में छा गए अजय
आमानाका टीआई के मुताबिक मृतक के परिजन उसकी शादी के लिए लड़की देखने बागबाहरा गए थे. लेकिन वहां भी यह शराब पीकर गया था. घर वापस आकर इसके पिता ने उसको डांटा था और कुछ दिन के लिए मामा और मौसी के घर रहने के लिए भेज दिया था. तभी 14 नवंबर को इसके कुछ दोस्त इसे शराब पिलाने ले गए. ठीक उसके एक दिन बाद इसकी लाश मिली. आशंका है कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के साथ इसका विवाद हुआ होगा. जिसके बाद उसी के दोस्तों ने इसकी हत्या की होगी. हालांकि यह अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया.
http://AIRTEL, VODAFONE, IDEA ने दिया झटका, महंगे होंगे टैरिफ प्लान







