बागबाहरा. ग्राम पंचायत बोड़रीदादर में कुनाल हार्डवेयर एवं ख्याति वस्त्र भंडार में शुक्रवार रात करीब 12 बजे आग लग गई. जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गए और दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. आग लगने की खबर पाकर दमकल विभाग की गाड़ी एवं स्थानीय लोगों द्वारा घंटों मशक्कत करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आग की लपटों से दुकान में रखे सामान धू-धू कर जल कर नष्ट हो गए. दुकानदार सुरेश चंद्राकर ने मामले की शिकायत पुलिस थाना बागबाहरा में 12 फरवरी को कर दी है. खबर पाकर पुलिस अधिकारी मुआयना करने घटनास्थल पहुंचे.
https://12 साल की बच्ची से गैंगरेप, तीनों आरोपी फरार
पुलिस शिकायत में बताया गया है कि वह बोड़रीदादर बाजार चौक के निकट उसकी हार्डवेयर, कपड़ा व अन्य सामान की दुकान है. वह अपनी दुकान को रात में ठीक प्रकार से ताला लगा कर घर गया था, लेकिन रात लगभग 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है. सूचना मिलते ही वह तुरंत दुकान पहुंचा तो दुकान में आग की लपटें उठ रही थी. शोर मचाने पर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन दमकल गाड़ी में पानी खत्म होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका.
https://100 किमी रेंज वाले तीन नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत
कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी दमकल कर्मी और गांव के लोग आग पर काबू नहीं पा सके. इस दौरान दुकान में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गए. वहीं दुकान भी जर्जर हो चुकी है. दुकान में कोई सामान सही सलामत नहीं बचा है. आग से लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. प्रारंभिक दौर में आग शॉर्ट सर्किट से लगने का कयास लगाया जा रहा. इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी बागबाहरा से आग लगने का कारण जानने सम्पर्क करने का प्रयास किया गया पर उनसे सम्पर्क नहीं होने से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका.







