नई दिल्ली. घरेलू स्तर पर गिरी डिमांड और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में फिर से सोना खरीदना सस्ता हो गया है. सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम 222 रुपए तक गिर गए है. वहीं, इंडस्ट्री की ओर से गिरी डिमांड का असर चांदी की कीमतों पर पड़ा है. शुक्रवार को एक किलोग्राम चांदी के दाम 60 रुपए लुढ़क गए हैं. वहीं, पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतें गुरुवार को छोड़कर लगातार गिर रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 फीसदी की शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 43,580 रुपए से गिरकर 43,358 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई है.
http://निर्भया के दोषी पवन ने दाखिल की क्यूरेटिव याचिका, फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. शुक्रवार को चांदी की कीमतें 48,190 रुपए से गिरकर 48,130 रुपए पर आ गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,632 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोटिडीज) तपन पटेल का कहना हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें गिरने से सोने पर दबाव पड़ा है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में सोने की कीमतें के और गिरने का अनुमान नहीं है.
http://सोनिया-राहुल समेत कई नेताओं पर भड़काऊ भाषण का आरोप, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब










