नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई. इससे कीमती पीली धातु एकबार फिर 46 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,002 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 61,974 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में महज 41 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45,960 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
http://सीएम भूपेश की घोषणा, राजनांदगांव से अलग होकर बनने वाले नए जिले का नाम मोहला-मानपुर-चौकी होगा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत आज घटकर 1,774 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी की कीमत में आज जबरदस्त कमी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 505 रुपए की गिरावट के साथ 61,469 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 23.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के भाव में आई गिरावट का असर भी भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ा है.
http://RBI की अपील- अनाधिकृत डिजिटल प्लेटफार्म और मोबाइल ऐप की धोखाधड़ी से रहें सचेत










