আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में तेजी, फटाफट चेक करें नया भाव

Published on: December 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुस्त वैश्विक रुख के चलते मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. वहीं चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 68 रुपए की गिरावट के साथ 47,280 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 47,348 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. हालांकि, चांदी की कीमत 114 रुपए की तेजी के साथ 60,221 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,107 रुपए प्रति किलोग्राम थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,784 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.23 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी.

https://पीएम आवास पर सदन में हंगामा, 11 विधायक निलंबित

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) के अनुसार मंगलवार को कॉमेक्स ट्रेडिंग में हाजिर सोने की कीमतों में 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,784 डॉलर प्रति औंस पर सोने की कीमतों में कमजोर कारोबार हुआ. बता दें कि सोने की कीमतों में भले ही तेजी देखी जा रही है, लेकिन लंबी अवधि में सोना करीब 9000 रुपए सस्ता हो चुका है. पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपए के अपने उच्चतम स्तर तक जा पहुंचा था और अभी सोना 47,280 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया है. इस तरह सोने की कीमत अब तक करीब 9000 रुपए गिर चुकी है.

https://लखीमपुर हिंसा पर SIT का खुलासा, सोची समझी थी हत्या की साजिश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now