नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 141 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई. वहीं, चांदी के दाम में मामूली तेजी आई. चांदी में महज 43 रुपए प्रति किग्रा की बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 141 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गया. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,509 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,853.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
http://एक्ट्रेस जयश्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर मिला शव
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में महज 43 रुपए प्रति किग्रा की तेजी आई. अब इसके दाम 66,019 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव कल के स्तर 25.55 डॉलर प्रति औंस पर ही रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है. साथ ही सोना-चांदी अब ठहराव की स्थिति में हैं. ऐसे में इनकी कीमतों में बड़ा उलटफेर नहीं हो रहा है. इसके अलावा अब कोरोना वैक्सीन के वितरण और टीकाकरण अभियानों में तेजी का असर भी कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है.
http://पुलिस ने निकाली बाइक रैली, यातायात नियमों के लिए किया जागरूक










