नई दिल्ली. रुपए की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने के दाम में गिरावट आई. वहीं चांदी में तेजी दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी सोना 172 रुपए की गिरावट के साथ 47,246 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबार में ये 47,418 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके विपरीत चांदी 342 रुपए की तेजी के साथ 60,508 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,166 रुपए प्रति किलोग्राम थी. मंगलवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 75.73 पर पहुंच गया.
यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे उछलकर 75.59 (अस्थायी) पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,797 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को COMEX पर सोने की कीमत हाजिर सोने की कीमतों के साथ 0.36 प्रतिशत बढ़कर 1,797 डॉलर प्रति औंस हो गई. सोने की कीमतें अभी भी 1,800 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रही हैं.
https://अकेला पाकर चाचा और भाई करते थे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें, गिरफ्तार










