আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो दिन की तेजी के बाद सोने में गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती

Published on: August 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दो दिन की तेजी के बाद सोने के भाव में बुधवार को फिर गिरावट देखने को मिली. वहीं, चांदी की कीमत में भी आज कमी आई और ये 62 हजार रुपए प्रति किग्रा के ऊपर ही बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 62,417 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.  दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 152 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. फिर भी ये कीमती पीली धातु 46 हजार रुपए के ऊपर बंद हुई. राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 46,328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. भारतीय सर्राफा बाजारों के उलट अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज बढ़कर 1,787 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

http://पॉजिटिविटी दर घटकर 0.14% हुई, 9 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम 286 रुपए की गिरावट के साथ 62,417 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 23.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के कारण सोने की कीमतों में ऊपरी कारोबारी स्‍तर पर उठापटक चल रही है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के वीपी कमोडिटीज रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा कि सोना एक हफ्ते के उच्‍चस्‍तर पर मजबूती से बना हुआ है. इसमें मामूली उठापटक का दौर चल रहा है.

http://शराब पीने से मना करती थी पत्नी तो पति ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now