नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोने के भाव में 109 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई. वहीं, चांदी के दाम में भी मामूली कमी दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,183 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,292 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,840.97 डॉलर प्रति औंस पर रहा. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में महज 146 रुपए प्रति किग्रा की गिरावट हुई.
http://सरोना, कोरर को तहसील और कोड़ेकुर्से, बड़गांव को मिलेगा उपतहसील का दर्जा
अब इसके दाम 65,031 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव कल के स्तर 25.12 डॉलर प्रति औंस पर ही रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक, डॉलर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, न्यूयॉर्क का कमोडिटी एक्सचेंज लगातार बढ़त बनाए हुए है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें घट रही हैं. इसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ रहा है. इसके अलावा अब कोरोना वैक्सीन के वितरण और टीकाकरण अभियानों में तेजी का असर भी कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है.
http://गोधन न्याय योजना में शिथिलता बरतने पर 11 पंचायत सचिवों को नोटिस









