আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

करवा चौथ के दिन सस्ता हुआ सोना, जानिए आज का भाव

Published on: October 17, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. करवा चौथ के दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. कमजोर वैश्विक मांग और रुपए के मजबूत होने के कारण गुरुवार को सोने के भाव मं 105 रुपए की गिरावट आई है.105 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद सोने का भाव 38,985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी है. हालांकि चांदी का भाव में बढ़ोतरी हुई है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक गुरुवार को सोने के भाव में 509 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद चांदी का भाव 46,809 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है, जो पिछले कारोबारी दिन को 46,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

http://अध्यक्ष पद के लिए इस बार वार्डों में मचेगा जमकर घमासान !

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ब्रेक्जिट और अमेरिका चीन डील के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत कमजोर हुई है. उन्होंने बताया, दिन में डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 18 पैसे मजबूती पर चल रही थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,488 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था. जबकि चांदी भी मजबूती के साथ 17.45 डॉलर प्रति औंस पर थी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलीवरी वाला सोना 34 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत गिरकर 38,185 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया. इसमें 1,456 लॉट का कारोबार हुआ. इसी प्रकार, फरवरी डिलीवरी वाला सोना 60 रुपए यानी 0.16 प्रतिशत घटकर 38,450 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया. इसमें 159 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत घटकर 1,491.80 डॉलर प्रति औंस रह गया.

http://लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भंग कर रही कांग्रेस सरकार : सोनी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now