नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपए सस्ता हो गया. देश की राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 46,657 रुपए हो गई है. पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,937 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. वहीं, चांदी की कीमत में 212 रुपए की तेजी आई. इसके बाद दिल्ली में चांदी 61,337 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 61,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.
https://‘मिर्जापुर’ के फेमस एक्टर की हार्ट अटैक से मौत, फैंस में शोक लहर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,775 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार सोने की कीमतों में कमजोरी के साथ कोमेक्स ट्रेडिंग 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ गुरुवार को 1,775 डॉलर प्रति औंस पर था. बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
https://भारत पहुंचा ओमिक्रॉन, कर्नाटक में 2 संक्रमितों की पुष्टि









