नई दिल्ली. सोने की कीमतों में लगातार दूसरे गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का दाम 128 रुपए कम हो गया. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. एक किलोग्राम चांदी 302 रुपए सस्ती हो गई. सोने का दाम 128 रुपए घटकर 44,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. बुधवार को सोने का भाव 516 रुपए टूटकर 44,618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यह 1,645 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर रहा.
http://113 किलो गांजे के साथ दंपत्ति गिरफ्तार, लंबे समय से करते आ रहे थे तस्करी
वहीं चांदी की कीमत 302 रुपए गिरकर 46,868 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यह 16.73 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 128 रुपए के नुकसान में कारोबार कर रहा था. हालांकि, रुपए में बड़ी गिरावट की वजह से सोने का नुकसान सीमित रहा. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की गिरावट में था.
http://Redmi Note 9 Pro, Pro Max भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









