नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट का रुख रहा. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 59,803 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 226 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45,618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और ये 1,747 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी के दाम 462 रुपए की ठीकठाक गिरावट के साथ 59,341 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए.
https://अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति रियायत है, अधिकार नहीं : SC
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 22.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को भारतीय मुद्रा रुपया में डॉलर के मुकाबले 54 पैसे की बड़ी गिरावट आई और ये फॉरेक्स मार्केट में 74.98 के निचले स्तर पर बुंद हुआ. रुपया में आई इस गिरावट का असर सोने में निवेश की धारणा पर पड़ा और इसकी कीमतों में कमी दर्ज की गई. वहीं, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आए उछाल का असर भी सोने के दामों में गिरावट के तौर पर देखने को मिला.
https://पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने हथौड़ी से पीट-पीटकर कर दी हत्या










