नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. वैश्विक दरों में आई गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 239 रुपए की गिरावट के साथ 45,568 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इससे पहले गुरुवार को सोना 45,807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी की कीमत भी 723 रुपए की गिरावट के साथ 67,370 रुपये प्रति किलो पर आ गई. बहुमूल्य धातु का पिछला बंद भाव 68,093 रुपए प्रति किलो था.
http://इमरान हाशमी का गाना ‘लुट गए’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही. अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है. विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है.
http://Benelli Leoncino 500 BS6 भारत में लॉन्च, BS4 मॉडल से है इतनी सस्ती
http://बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा कोरोनिल










