नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 231 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई. वहीं, चांदी के दाम में भी मामूली कमी दर्ज की गई है. चांदी में महज 256 रुपए प्रति किग्रा की गिरावट आई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 231 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गया. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,421 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,652 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज स्थिर रहा और ये 1,850.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा.
http://रेणुका पंवार का नया गाना मचा रहा धमाल, वीडियो देख भूल जाएंगे सपना चौधरी का डांस
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में महज 256 रुपए प्रति किग्रा की गिरावट आई. अब इसके दाम 65,614 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव कल के स्तर 25.41 डॉलर प्रति औंस पर ही रहा. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटीज नवनीत दमानी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें आज स्थिर रहीं. दरअसल, कमोडिटी मार्केट को यूएस फेडरल रिजर्व के मॉनिटरी पॉलिसी को लेकर फैसलों का इंतजार है. निवेशक कोरोना वायरस के कारण बने हालात से निपटने के लिए प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद लगाए बैठे हैं. ऐसे में इनकी कीमतों में उलटफेर नहीं हो रहा है. इसके अलावा अब कोरोना वैक्सीन के वितरण और टीकाकरण अभियानों में तेजी का असर भी कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है.
http://2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 7 सहायक उप निरीक्षकों का स्थानांतरण










