नई दिल्ली. सोने के भाव में गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 369 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई. वहीं, चांदी के दाम में भी 390 रुपए प्रति किग्रा की मामूली गिरावट आई. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोने का भाव 369 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गया. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,388 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,842 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में भी मामूली कमी दर्ज की गई.
http://टाइगर श्रॉफ का नया गाना ‘कैसनोवा’ रिलीज, दिखे जबरदस्त डांस मूव्स
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में 390 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई. अब इसके दाम 64,534 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 25.21 डॉलर प्रति औंस पर जस का तस रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है. उन्होने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत घट रही है. हालांकि, दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर निवेशक सतर्क हो गए हैं. ऐसे में वे सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने में पूंजी लगा रहे हैं.
http://नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, भाजपा नेता को माफी मांगने का जारी किया फरमान









