नई दिल्ली. वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को लेकर के आए नरमी के संकेतों के बीच सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इसका असर देखने को मिला. शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 149 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 38875 पर आ गया. वहीं चांदी 473 रुपए प्रति किलो गिरकर 45375 रुपए प्रति किलो पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 1,466 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी का भाव 16.86 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया.
http://प्रबंधन समिति ने शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और छात्रवृत्ति पर विद्यार्थियों से की चर्चा
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में गिरावट और रुपए की मजबूती के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 149 रुपए की गिरावट आई. दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे अधिक मजबूत हो गया था. व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो के उस बयान के बाद सोने के भाव में गिरावट आई है, जिसमें उन्होंने अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता नजदीक होने के बात कही है.’
http://जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण










