नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. रुपए की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 142 रुपए की गिरावट के साथ 47,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबार में सोना 47,622 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 615 रुपए की गिरावट के साथ 60,280 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,895 रुपए प्रति किलोग्राम थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि रुपए की मजबूती के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 142 रुपए की गिरावट आई.
https://कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, जनपद अध्यक्ष के बेटे की मौत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,799 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी. उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में मजबूती के साथ COMEX पर सोमवार को 1,799 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ. बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
https://पशुपालकों, गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को 3.93 करोड़ रुपए जारी









