नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 64,740 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम में 5 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली कमी दर्ज की गई. इससे राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 47,153 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमी दर्ज किया गया और ये 1,802 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 287 रुपए की कमी के साथ 64,453 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 24.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज कॉमेक्स पर सोने के भाव में 0.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले तेजी के संकेतों के कारण सोने के भाव में मामूली कमी दर्ज की गई है. वहीं, अमेरिकी बॉल्ड यील्ड में उछाल और मजबूत डॉलर की मांग के कारण भी सोने के दाम में गिरावट आई है.
https://दीपावली, छठ, गुरुपर्व पर दो घंटे ही फोड़ पाएंगे पटाखे, ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध










