नई दिल्ली. सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. अंततराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर मांग के चलते सोना 240 रुपए कमजोर होकर 38,530 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर रह गया. चांदी के भाव में भी 775 रुपए की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. इस तरह एक किलोग्राम चांदी की कीमत घटकर 45,705 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के हेड (एडवाइजरी-पीसीजी) देवर्ष वकील के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर रुख के कारण दिल्ली में सोने की हाजिर कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर पड़ने से सोने की गिरावट को थामने में मदद मिली. उन्होने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,487.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा. वहीं चांदी की कीमत 17.24 डॉलर प्रति औंस रही.
http://अब शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के विशेष सहायक की भी छुट्टी
गांधी जयंती पर 02 अक्टूबर को सायकल रैली का आयोजन
रायपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आगामी 02 अक्टूबर को सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा. यह रैली खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रातः 7.30 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-दो से प्रारंभ होगी और साईंस कॉलेज हॉस्टल रोड से जीई रोड होते हुए सरस्वती नगर थाना चौक से विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए हॉकी स्टेडियम पिच-दो पर समाप्त होगी. यह रैली लगभग दो किलोमीटर की होगी, इसमें स्थानीय खिलाड़ियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी एवं एनएसएस के बालक-बालिकाओं सहित अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक तथा युवाओं को शामिल किया जाएगा. इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परिपत्र जारी कर दिया है.










