नई दिल्ली. सोने-चांदी के कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 1,097 रुपए सस्ता हो गया है. वहीं, डिमांड गिरने से एक दिन में ही चांदी के दाम 1,574 रुपए प्रति किलोग्राम तक कम हो गए है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतें लुढ़क गई है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमतें 43,697 रुपए से गिरकर 42,600 रुपए पर आ गई है. इस दौरान कीमतें 1,097 रुपए गिर गई है.
http://कोरोना वायरस के खतरे के बीच BCCI का फैसला, दो हफ्ते के लिए टाला गया IPL
वहीं, इससे पहले गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 128 रुपए घटकर 44,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. एक किलोग्राम चांदी के दाम 45,704 रुपए से गिरकर 44,130 रुपए पर आ गए है. इससे पहले दिन गुरुवार को चांदी की कीमत 302 रुपए गिरकर 46,868 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का मानना है कि RBI की ओर से उठाए कदमों के बाद रुपए में मज़बूती लौटी है. इसी वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिर गई है.
http://तकनीकी शिक्षण संस्था, शासकीय-अशासकीय विश्वविद्यालय और महाविद्यालय 31 मार्च तक रहेंगे बंद










