नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इसके बाद भी सोने के दाम 47 हजार रुपए के ऊपर बरकरार रहे. वहीं, चांदी की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 216 रुपए की कमी दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमतों में 179 रुपए की गिरावट दर्ज हुई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 216 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 47,010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए.
https://सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत, पिता पर एफआईआर
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,226 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी के दाम 179 रुपए की गिरावट के बाद 61,348 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 61,527 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
https://असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुई क्षति का त्वरित आंकलन करने कलेक्टरों को निर्देश









