नई दिल्ली. सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट आई. गुरूवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट में गिरावट आ गई. आज मिलाकर 3 दिन में सोने के भाव 635 रुपए गिर चुके हैं. चांदी के रेट में भी गुरूवार को गिरावट आई. दिल्ली के सराफा बाजार में गुरूवार को 10 ग्राम सोने का भाव 270 रुपए गिर गया. बुधवार को सोने के रेट में 215 रुपए की गिरावट आई थी. वहीं मंगलवार को भाव 250 रुपए गिरा था. चांदी का भाव आज 380 रुपए गिरकर 47310 रुपए हो गया.
http://चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित
सोने के भाव में गिरावट मजबूत रुपए और कमजोर सेंटीमेंट के कारण आई. बुधवार को सोने का भाव 38724 रुपए पर बंद हुआ था. दरअसल, अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. फेड आगे ब्याज दर घटाने पर एकमत नहीं है. इस कारण से सोने, चांदी के इंटरनेशनल भाव में गिरावट आना शुरू हो गई. इंटरनेशनल मार्केट में सोने का रेट 1497 डॉलर और चांदी का रेट 17.72 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था.
http://नक्सलियों ने पर्चा जारी कर मंत्री लखमा को बताया गद्दार और धोखेबाज










