नई दिल्ली. सोने के भाव में आज लगातार चौथे दिन भी गिरावट आई. आज मिलाकर 4 दिन में सोने का भाव 805 रुपए गिर चुका है. शुक्रवार को सोने का भाव 170 रुपए गिरा. वहीं चांदी के भाव में 120 रुपए की गिरावट आई. सोने के भाव में गिरावट के पीछे मजबूत रुपए का हाथ रहा. दरअसल, आज वित्त मंत्री ने कॉर्पोरेट टैक्स की दर घटा दी. इसके बाद शेयर बाजार में 1900 प्वाइंट की तेजी आ गई. रुपया मजबूत हो गया इस कारण से सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई.
http://शिक्षा महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 सितम्बर से
सोने का भाव 170 गिरकर 38290 रुपए हो गया. चांदी का भाव 120 रुपए गिरकर 47580 रुपए हो गया. आज डॉलर के भाव में कमजोरी रही. रुपया 66 पैसे डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 70.68 पर पहुंच गया. सरकार ने आज कॉर्पोरेट टैक्स की प्रभावी दर को घटाकर 25.17 फीसदी कर दिया. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1503 डॉलर के आसपास चल रहा है. वहीं चांदी का भाव 17.87 डॉलर पर है.
http://रानू मंडल का नया वीडियो वायरल, इस गाने को सुनकर आप हो जाएंगे कायल









