नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के रेट में गिरावट आने से घरेलू बाजार में सोना और चांटी टूट रहा है. मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज और सर्राफा बाजार दोनों में ही बुधवार को गिरावट देखी गई. हालांकि सर्राफा बाजार में आई गिरावट मामूली है. मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को गोल्ड फ्यूचर का रेट 146 रुपए गिरकर 50950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, चांदी 595 रुपए नीचे आ गई और इसे 57940 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करते देखा गया. इससे पहले मंगलवार के सेशन में सोना 51096 रुपए और चांदी 58535 के स्तर पर बंद हुआ था.
https://T20 WC: बुमराह की जगह शमी या सिराज? गावस्कर ने सुझाया नाम
कुछ दिन पहले डॉलर के मुकाबले रुपए के निचले स्तर पर पहुंचने पर सोने में रिकॉर्ड गिरावट आई थी. इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को जारी कीमत के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 5 रुपए की गिरावट देखी गई और यह 50731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, 999 वाली टंच चांदी 428 रुपए प्रति किलो गिरकर 57186 रुपए पर पहुंच गई. इंडिया बुलियंस एसोसिएशन के अनुसार 23 कैरेट सोने का रेट बुधवार को 50528 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 46470 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट 38048 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
https://‘राम सेतु’ का ट्रेलर रिलीज, पत्थर लिए पानी पर चलते नजर आए अक्षय










