আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्लास्टिक बोरी में मिली बच्ची की अर्धनग्न लाश, इलाके में सनसनी

Published on: October 14, 2022
---Advertisement---

मुंगेली. एक 8-9 साल की बच्ची की अर्धनग्न लाश प्लास्टिक बोरी में मिली है. पुलिस के मुताबिक ग्राम अमलीडीह के बाहर झाड़ियों के बीच चरवाहों ने एक बोरी में कुछ बंधा हुआ पड़ा देखा. उन्होंने इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी. उसने तुरंत मुंगेली कोतवाली थाने में घटना की सूचना दी. जानकारी मिलने पर पुलिस टीम अमलीडीह पहुंची. बोरी को खुलवाया गया, तो उसमें 8-9 साल की बच्ची की अर्धनग्न लाश मिली. बच्ची के मुंह पर नारंगी रंग का एक गमछा भी बंधा हुआ था. लाश एक दिन पुरानी लग रही थी.

https://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए कितने कम हुए दाम

पुलिस ने बच्ची के शव को देख तुरंत मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलवा लिया. पुलिस ने ग्रामीणों से बच्ची को लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. अभी तक बच्ची की शिनाख्त नहीं की जा सकी है. थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची को प्लास्टिक की बोरी में हाथ-पैर मोड़कर डाला गया था. उसके गले में 786 लिखा लॉकेट लटका हुआ था. जांच अधिकारी ने कहा कि बच्ची को मारकर बोरी में डाला गया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा. बच्ची के शव को पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

https://राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को सिर्फ भाजपा की सरकार बनाने की चिंता : नामदेव

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now