नई दिल्ली. जयपुर की एक लड़की इंटरनेट पर इन दिनों धमाल मचा रही है जिसने कुछ अद्भुत बैकफ्लिप करके सभी को चकित कर दिया है. लड़की ने साड़ी में यह स्टंट किया है. साड़ी में इसे करना और अपना बैलेंस बनाए रखना बहुत ही चैलेंजिंग है. खुले बालों वाली छोटी लड़की को एक साड़ी में सीढ़ियों के करीब बैकफ्लिप करता हुआ देख लोग हैरान रह गए. इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो में मिशा नाम से पहचानी जाने वाली लड़की को लाल साड़ी में शानदार अंदाज में स्टंट करते हुए देखा जा सकता है.
http://जब गुस्से में सनी देओल बोले- ‘इंदिरानगर का गुंडा हूं क्या’
ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. मिशा इंस्टाग्राम पर ‘मिशा_ऑफिशियल’ नाम से जानी जाती हैं. इंस्टाग्राम पर अपलोड जानकारी के अनुसार, मिशा एक फिटनेस मॉडल हैं. उन्होंने अपने प्रोफाइल में जिमनास्ट और फिटनेस ट्रेनर लिखा हुआ है. मिशा ने साड़ी वाले वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया. कैप्शन में लिखा, ’30 करोड़ व्यूज के लिए धन्यवाद दोस्तों.’ अपने इंस्टाग्राम पेज पर मिशा ने कई अन्य वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह कुछ हैरान कर देने वाले स्टंट किए हैं. देखिए वीडियो-
http://ब्लैक एंड रेड फ्लोरल साड़ी में हिना खान ने दिखाया दिलकश अंदाज, तस्वीरें वायरल










