আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गहना वशिष्ट का आरोप- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस ने मांगे थे 15 लाख रुपए

Published on: August 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा तो जेल में हैं ही, वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं. इस पूरे मामले में गहना वशिष्ट लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. गहना ने अब तक इस मामले में कई अहम खुलासे किए हैं. बीते दिनों गहना ने बताया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे. इसी बीच गहना ने एक और बड़ा खुलासा किया है. इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में गहना ने बताया है कि किस तरह से पुलिस ने उन पर दबाव बनाया था कि वो इस मामले में राज कुंद्रा समेत एकता कपूर का नाम भी लें.

http://SBI का मानसून धमाका ऑफर, होम लोन पर 31 अगस्त तक नहीं देनी होगी प्रोसेसिंग फीस

इतना ही नहीं, गहना ने तो यह तक कह दिया कि पुलिस ने उनसे इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के लिए 15 लाख रुपए तक की रिश्वत भी मांगी थी. इंटरव्यू को दौरान गहना ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के लिए 15 लाख रुपए मांगे थे. गहना के अनुसार पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे. गहना ने कहा कि मैंने पुलिस वालों को पैसे देने से मना कर दिया क्योंकि मैंने सोचा कि जब मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो मैं क्यों डरूं. जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड कंटेंट जरूर था लेकिन अश्लील नहीं.

http://टायर फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से 4 झुलसे, रायपुर रेफर

तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. गहना का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. गहना ने कहा कि पुलिस ने जेल से राहत देने के लिए कई लोभ दिए लेकिन मैंने जेल में ही रहना सही समझा और पांच महीने जेल में बिताए. अब जब चैट सबके सामने आ चुकी है तो सब मुझसे सफाई मांग रहे हैं. मैं इन सब बातों को पब्लिक नहीं करना चाहती थी लेकिन पुलिस ने अब मुझे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now