महासमुंद/पिथौरा. सांकरा पुलिस ने दोपहिया में गांजा तस्करी करते युवक-युवती को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से कुल आठ किलो गांजा जब्त कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुंद के मार्गदर्शन में स्थानीय एसडीओपी पुपलेश पात्रे के निर्देश पर कोरोना महामारी लॉकडाउन का पालन करवाने निकले सांकरा पुलिस स्टाफ को गुरुवार रात वाहन परसवानी चौक सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. उसी दौरान परसवानी की ओर से एक लाल रंग की स्प्लेंडर प्रो बिना नंबर देखकर रोकी गई और पूछताछ की गई. जिस पर चालक ने अपना नाम सनी दुबे पिता संजय उर्फ संतोष दुबे (27) साकिन वार्ड 5 भाटापारा थाना जिला बेमेतरा का रहने वाला बताया.
पीछे बैठी युवती से पूछने पर उसने अपना नाम चांदनी बंजारे पिता अरुण बंजारे (19) साकिन वार्ड 6 सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार बताया. दोपहिया की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से मोटरसाइकिल की बैग में रखे दो काला रंग का पैकेट एवं पिट्ठू बैग में 6 पैकेट खाकी कलर के टेप लगे मिले. कुल 8 किलो गांजा कीमती 80 हजार व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो बिना नंबर कीमती लगभग 35 हजार रुपए, एक नग कीपैड सैमसंग मोबाइल कीमती 700 रुपए कुल कीमती 115700 रुपए अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा. बहरहाल, दोनों आरोपियों को धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत रिमांड पर भेजा गया है. इस कार्रवाई में सउनि रविन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक बाजीपाल बाघ, आर. मदन, राकेश कोसरिया, नरेंद्र प्रधान, ज्ञानसिंग सिदार, ब्रजेश बाघ, हेमलता सिदार का योगदान रहा.
http://खबर का असर : एसडीएम ने खुली दुकानों को बंद करवाया, होम डिलीवरी की अनुमति







