नई दिल्ली. फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. आलिया भट्ट जहां एक दबंग किरदार में है तो वहीं अजय देवगन भी माफिया डॉन के रोल में हैं. आलिया की एक्टिंग का एक नया आयाम दर्शकों को देखने को मिलेगा. एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला है. संजय लीला भंसाली की फिल्म‘गंगूबाई काठियावाड़ी’में गंगूबाई का रोल प्ले कर रही आलिया भट्ट को एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है जो बाद में मुंबई में एक सशक्त महिला के रूप में उभरती है जो समाज सेवा का काम करती है.
https://Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
संजय ने अपनी दूसरी फिल्मों की तरह आलिया के किरदार को जबरदस्त अंदाज में पेश किया है. ट्रेलर में आलिया का अंदाज देख आप भी वाह-वाह कर उठंगे. वहीं अजय देवगन मुंबई के माफिया डॉन रहे करीम लाला का रोल प्ले किया है. बता दें कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आलिया भट्ट जिस किरदार गंगूबाई को फिल्म में निभा रही हैं, वह 1960 के दशक के दौरान मुंबई के रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे दबंग महिला में से एक थी. पहली बार डॉन के रोल में आलिया को देखने के लिए फैंस बेकरार हो गए हैं.
https://निया शर्मा का बोल्ड लुक, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर आई सामने










