कांकेर. एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पहले एक आरक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर अगले दिन बाइक सवार तीन युवकों ने उसे शिकार बनाया. पुलिस ने शनिवार को आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक लोहत्तर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीया छात्रा 16 नवंबर को लौट रही थी. आरोप है कि इस बीच मरका गांव निवासी परब जाड़े ने उसे रास्ते में रोक लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया.
http://फिल्म जर्सी के सेट पर जख्मी हुए शाहिद कपूर, चेहरे पर आए 13 टांके
परब पुलिस विभाग में सहायक आरक्षक है और वर्तमान में दुर्गुकोंदल में पदस्थ है. घटना के अगले ही दिन 20 नवंबर को बाइक सवार तीन युवकों ने उससे फिर दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके चलते वह डर से चुप हो गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई. इसके बाद उसने परिजनों को सारी जानकारी दी और उन्होंने शुक्रवार को थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शनिवार को आरोपी आरक्षक परब को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. आरोपी कांस्टेबल को कोर्ट में पेश किया जाएगा जबकि तीन अन्य आरोपी अभी अज्ञात हैं. उनकी तलाश की जा रही है.







