আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मंदिर से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

Published on: January 21, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. मंदिर से लौट रही एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 13 साल की बच्ची गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे वह अपने घरवालों को बताकर मोहल्ले से कुछ दूर सांई मंदिर जाने के लिए निकली थी. जहां पूजा-अर्चना के बाद वह अपने घर आ रही थी. तभी अंधेरे में चार युवक आए और उसे जबरदस्ती रोक लिया. फिर पकड़कर उसे खेत तरफ सूनसान जगह में ले गए. इस दौरान 2 युवक रखवाली कर रहे थे और दो युवकों ने उसके साथ अनाचार किया.

https://सपना चौधरी पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार, देखते ही रह जाएंगे ये वीडियो

वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक भाग निकले थे. इधर, बच्ची के घर नहीं आने से परेशान होकर उसके पिता व परिजन तलाश कर रहे थे. तभी रात करीब 9.30 बजे उन्होंने बच्ची को आते देखा. बच्ची ने आपबीती बताई, तब उसे लेकर परिजन थाना पहुंच गए. पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की, तब पूरी घटना की जानकारी दी. बच्ची युवकों को पहचानती थी. रात में ही अपराध दर्ज कर पुलिस ने तोरवा निवासी सूरज यादव (20), महेश पासी (19), सूरज सूर्यवंशी (21) दीपक निषाद (27) को गिरफ्तार कर लिया.

https://पीएम मोदी का ऐलान- इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now