नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब देश में जल्द ही सभी वाहन एथेनॉल से चल सकेंगे. इसके लिए आगे और अधिक इथेनॉल पंप स्थापित किए जाएंगे. उन्होने कहा कि पेट्रोल की कीमत बायो-एथेनॉल से अधिक है. पेट्रोल से वायु प्रदूषण भी अधिक होता है. इसलिए लोग इथेनॉल के इस्तेमाल से प्रदूषण में कमी के साथ-साथ रुपए की बचत भी कर पाएंगे. गडकरी ने आगे कहा कि ऑटो रिक्शा से लेकर हाई-एंड कारों तक सभी वाहन जल्द ही इथेनॉल से चल सकेंगे.
https://प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, ओले गिरने की भी चेतावनी
उन्होने इथेनॉल उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए देश की आवश्यकता का समर्थन किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि आज किसानों का लाभ बढ़ाने के साथ-साथ ईंधन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए पारंपरिक फसलों के बजाए अब इथेनॉल उत्पादन की ओर मुड़ने की जरूरत है. गडकरी ने कहा कि देश पेट्रोल-डीजल के आयात पर हर साल लगभग 8 लाख करोड़ रुपए खर्च करता है. यह आंकड़ा कम हो सकता है यदि फ्लेक्स ईंधन का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाए. इसलिए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें देश में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ाना होगा.
https://TVS Apache RTR 165 RP लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










