तारेश साहू
खल्लारी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शाला विकास व प्रबंधन समिति खल्लारी के विशेष प्रयास से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और जीवन में सफल बनाने विद्यालय परिसर में एक दिवसीय मंचीय आयोजन रखा गया. शुभारंभ महासमुंद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ल ने किया. विद्यालय की बालिकाओं ने राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ पर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया. इस मौके पर खल्लारी थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी हमारे देश के भविष्य हैं. विद्यालय रूपी इस मंदिर में शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को विद्याध्ययन कराकर सफल बनाते हैं उसी तरह हमारा भी प्रयास रहता है कि कानूनी जानकारी के साथ करियर गाइडेन्स करें ताकि विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनें.
http://रिलायंस जियो ने भी दिया झटका, 40 फीसदी महंगे होंगे प्लान्स
बच्चों को कानूनी जानकारी दी तथा अपराध से बचने और इससे दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होने निर्धन स्कूली बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहयोग करने, गोद लेने की भी बात कही. आयोजन को शाला विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारेश साहू ने भी संबोधित किया. थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे को शाला विकास व प्रबंधन समिति के द्वारा मां खल्लारी का छायाचित्र भेंट किया गया. विज्ञान शिक्षक मनोज साहू के विशेष मार्गदर्शन में छात्र केवल साहू और सूरज साहू का बाल विज्ञान प्रोजेक्ट प्रयोजना प्रदर्शनीय प्रतियोगिता 2019 के राज्य स्तरीय चयन पर सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह भी दिया गया. शाला विकास व प्रबंधन समिति के सदस्य चन्द्रेश राजपूत ने हाईस्कूल और हायर सेंकण्डरी की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्रों का सम्मान भी कराया. आयोजन का संचालन व्याख्याता लक्ष्मीधर चन्द्राकर और आभार प्रदर्शन प्राचार्य सविता चन्द्राकर ने किया.
http://किसानों के हितों के प्रति सरकार संकल्पित, योजना के तहत दी जाएगी धान खरीदी की शेष राशि : भूपेश
इस अवसर पर जनपद सदस्य मानवी निषाद, शाला विकास व प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनहरण गुप्ता, बालमित्र चेतन साहू, मनोज कुमार साहू, जनपद प्रतिनिधि नंदकुमार निषाद, प्रबंधन समिति के सदस्य फिरोज खान, तोषराम साहू, इंद्रकुमार चौहान, कबीर साहू, बरूण यादव, मिल्लुराम साहू, चन्द्रेश राजपूत, जगमोहन ठाकुर, संतोष वैष्णव, देवकुमारी देविका, सरोज साहू, धनमत चौहान, ग्रामीण भगत मन्नाडे, विद्यायल के शिक्षक भूषण सिरमौर, मनोज साहू, खगेश्वर पटेल, देवेन्द्र चन्द्राकर, देवकुमार साहू, हिमांचल साहू, शिक्षिकाएं वंदना कोंटागले, पुरी हरपाल, सरोज सिंह मर्सकोले, वेदिका साहू एवं अमीन प्रधान, सहायक उपनिरीक्षक चम्पूलाल साहू, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा व पुलिस के जवान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे, पालकजन व ग्रामीण उपस्थित रहे.
India Meteorological Department: The upcoming winter season (December to February) is likely to experience warmer than average minimum temperatures over most parts of the country except over northern most parts of India, thus indicating a warmer winter season over the country. pic.twitter.com/z4R5YqbZXm
— ANI (@ANI) December 1, 2019







