আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छोटे से विवाद से बौखलाए 2 युवकों ने पीट-पीट कर महिला को मार डाला

Published on: October 19, 2021
---Advertisement---

खरसिया. चौकी क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास में सोमवार शाम एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई. जानकारी अनुसार बड़े डूमरपाली निवासी मालती सिदार (45) अपनी मां के यहां अटल आवास खरसिया आई हुई थी. जहां सोमवार शाम किसी बात को लेकर, उसी मोहल्ले में निवासरत करन और अर्जुन से उनका विवाद हो गया. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि करन और अर्जुन ने अपना आपा खो दिया. वहीं महिला व उसकी माँ को बहुत मारा. मालती को लात घूंसों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. जानकारी मिलते ही एसडीओपी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं घटनास्थल का मौका मुआयना तथा शव का पंचनामा कर, शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेजा. दो आरोपियों में एक पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, वहीं दूसरा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

https://रणजीत सिंह हत्याकांड : गुरमीत राम रहीम सहित 5 को उम्रकैद

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत 28 तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत स्व-उद्यम स्थापित करने वाले शिक्षित व इच्छुक युवाओं से 28 अक्टूबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. योजनांतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंक शाखाओं के माध्यम से व्यवसाय क्षेत्र के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए ऋण, सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए ऋण तथा उद्योग स्थापना के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए ऋण का प्रावधान है. योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवक-युवतियां आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन दो प्रतियों में निर्धारित तिथि तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र संयुक्त जिला कार्यालय हॉल नंबर 1 राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते हैं. इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त की जा सकती है.

https://आईएएनएस-सी वोटर ने सीएम भूपेश को बताया देश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now